धनसार में कुएं में डूब कर युवक की मौत

धनसार : धनसार थाना क्षेत्र के बेरा तुरिया पट्टी निवासी टिंकू तुरी (28) की मौत गुरुवार की दोपहर घर के पास स्थित कुएं में डूबने से हो गयी. सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने झग्गड़ की मदद से शव को बाहर निकाला. धनसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया है. […]
धनसार : धनसार थाना क्षेत्र के बेरा तुरिया पट्टी निवासी टिंकू तुरी (28) की मौत गुरुवार की दोपहर घर के पास स्थित कुएं में डूबने से हो गयी. सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने झग्गड़ की मदद से शव को बाहर निकाला. धनसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया है.
इस संबंध में मृतक के पिता चैता तुरी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे टिंकू घर से निकलकर कुएं की ओर चला गया था. जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गयी. तभी मुहल्ले की आमिया नामक एक महिला ने बताया कि वह कुएं में गिर गया है. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसका शव निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




