रोज बारिश की झड़ी, चैत की गर्मी गयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 5:50 AM
धनबाद : दिन में गर्मी, शाम में बारिश तो रात में सिहरन. कोयलांचल में लगातार तीसरे दिन मौसम का तीन रूप दिखा. मंगलवार को भी दिन में धूप तो शाम में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. आज दिन में मौसम ठीक था. धूप थी. लेकिन तीखापन नहीं था. दिन ढलने से पहले ही […]
धनबाद : दिन में गर्मी, शाम में बारिश तो रात में सिहरन. कोयलांचल में लगातार तीसरे दिन मौसम का तीन रूप दिखा. मंगलवार को भी दिन में धूप तो शाम में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. आज दिन में मौसम ठीक था. धूप थी. लेकिन तीखापन नहीं था. दिन ढलने से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा. काले बादल के साथ-साथ तेज अांधी आयी.
फिर शुरू हुई झमाझम बारिश. लगभग एक घंटे तक बारिश होती रही. बारिश के कारण बेकारबांध, रानी बांध के समीप मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया. मौसम के लगातार बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं. आज आसमान में बिजली भी खूब चमक रही थी. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी यहां बारिश होने की संभावना है.
बारिश के कारण धनबाद में पारा में गिरावट का दौर आज भी जारी रहा. चैत मास में लग रहा है जैसे सावन आ गया हो. वहीं बे-मौसम बारिश से किसानों को भारी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










