देवघर : आठ घरों में लगी आग, करीब सात लाख की संपत्ति खाक

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के सलगति गांव के टोला मंझलाडीह में सोमवार की दोपहर में आठ घरों में आग लग गयी. खपड़ैल व पुआल के इन घरों में आग लगने से करीब सात लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के दर्जनों लोग आग पर काबू […]
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के सलगति गांव के टोला मंझलाडीह में सोमवार की दोपहर में आठ घरों में आग लग गयी. खपड़ैल व पुआल के इन घरों में आग लगने से करीब सात लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के दर्जनों लोग आग पर काबू पाने के लिए घर से बाल्टी में पानी लेकर दौड़े, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका.
देखते ही देखते एक घर से दूसरे, दूसरे से तीसरे घर सहित कुल आठ घरों को चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने कुआं में पंपसेट लगाकर किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक घर सहित घर में रखे कपड़े, रुपये, अनाज, विभिन्न कागजात व लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गयी.
ग्रामीणों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को आग लगते ही सूचना दी गयी, लेकिन दो घंटे के बाद भी वे घटनास्थल पर दमकल वाहन नहीं पहुंचे. तब तक सभी घर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे. ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय पर दमकल वाहन पहुंचता, तो कम नुकसान होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




