धनबाद : गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

Updated at : 25 Jan 2019 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद :  गणतंत्र  दिवस मुख्य समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

धनबाद : गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का गुरुवार को गोल्फ ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ. उपायुक्त ए दोड्डे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने परेड की सलामी ली तथा सभी प्लाटूनों का उत्साहवर्धन किया. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह इस वर्ष भी शनिवार को गोल्फ ग्राउंड में होगा. फुल ड्रेस रिहर्सल के […]

विज्ञापन

धनबाद : गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का गुरुवार को गोल्फ ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ. उपायुक्त ए दोड्डे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने परेड की सलामी ली तथा सभी प्लाटूनों का उत्साहवर्धन किया. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह इस वर्ष भी शनिवार को गोल्फ ग्राउंड में होगा.

फुल ड्रेस रिहर्सल के अवसर पर किड्स गार्डन झरिया की छात्राओं द्वारा राष्ट्र गान गाया गया. कार्मेल स्कूल धनबाद तथा डीएवी की स्कूली छात्राओं द्वारा ड्रिल का रिहर्सल भी किया गया.गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकाली जायेगी.

सरकारी दफ्तरों में भी तैयारी तेज : गणतंत्र दिवस को लेकर सरकारी दफ्तरों में भी तैयारी तेज हो गयी है. केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी दफ्तरों में झंडोत्तोलन होगा. इसके लिए दफ्तरों में रंग-रोगन चल रहा है. समाहरणालय, मिश्रित भवन जैसे सरकारी दफ्तरों में मिनी लाइट भी लगायी गयी है. शुक्रवार को सभी चौक-चौराहों को भी सजाने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola