आज से मौसम लेगा करवट

Updated at : 15 Jun 2014 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
आज से मौसम लेगा करवट

धनबाद: कोयलांचल में रविवार से मौसम का रुख बदलने की संभावना है. कल दोपहर बाद आसमां में काले बादल छा सकते हैं तथा बिजली कड़कने के साथ कई स्थानों पर वज्रपात हो सकता है. इससे पारा में हल्की कमी आ सकती है. हालांकि लगातार आग उगल रहे आसमां से राहत की बारिश के लिए अभी […]

विज्ञापन

धनबाद: कोयलांचल में रविवार से मौसम का रुख बदलने की संभावना है. कल दोपहर बाद आसमां में काले बादल छा सकते हैं तथा बिजली कड़कने के साथ कई स्थानों पर वज्रपात हो सकता है. इससे पारा में हल्की कमी आ सकती है.

हालांकि लगातार आग उगल रहे आसमां से राहत की बारिश के लिए अभी तीन दिन और इंतजार करना होगा. शनिवार को भी पारा 43 डिग्री रहा. अभी अगले चार दिनों तक पारा 40 पार ही रहने की संभावना है. हालांकि, 17 जून से बारिश होने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार 19 जून के बाद पारा में कमी आनी शुरू होगी. 19 जून को यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की उम्मीद है. लगातार गरमी से परेशान लोग बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. कड़क धूप व ऊमस भरी गरमी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola