32 माह, 23 बैठक, काम जीरो

धनबाद: जिला परिषद गठन के साढ़े तीन साल में बोर्ड की कुल 23 बैठकें हुई. इन बैठकों में दो सौ से अधिक योजनाओं के लिए प्रस्ताव पारित हुए, लेकिन इनमें से 20 योजनाएं भी धरातल पर नहीं उतरी. पहले के डेढ़ साल गाड़ी, बंगले के लिए बीते. बाद के साल में बाजार समिति के वोटर […]
धनबाद: जिला परिषद गठन के साढ़े तीन साल में बोर्ड की कुल 23 बैठकें हुई. इन बैठकों में दो सौ से अधिक योजनाओं के लिए प्रस्ताव पारित हुए, लेकिन इनमें से 20 योजनाएं भी धरातल पर नहीं उतरी.
पहले के डेढ़ साल गाड़ी, बंगले के लिए बीते. बाद के साल में बाजार समिति के वोटर के लिए और अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार को लेकर हंगामा होता रहा.
जिला परिषद के सदस्य भी बोर्ड में पारित प्रस्तावों को अंजाम नहीं देने से खफा हैं. इन सालों में तीन डीडीसी बदल गये, लेकिन जिला परिषद की कार्यशैली में कोई फर्क नहीं आया. सदस्य इस बात को लेकर नाराज हैं कि वित्तीय अधिकार अध्यक्ष को नहीं मिलना चाहिए. दूसरे की हर फाइल अध्यक्ष के यहां भेजना आवश्यक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




