टिकट दलाल का सरगना झरिया बाजार से गिरफ्तार

धनबाद: टिकट दलाल के एक सरगना को आरपीएफ ने शुक्रवार को झरिया से गिरफ्तार कर लिया. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सरगना राजा कुमार वर्मा झरिया बाजार में घूम रहा है. उस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर डीके सिंह के साथ अन्य जवान गये और राजा को बाजार से उठा लिया. वहीं पूछताछ के दौरान […]
धनबाद: टिकट दलाल के एक सरगना को आरपीएफ ने शुक्रवार को झरिया से गिरफ्तार कर लिया. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सरगना राजा कुमार वर्मा झरिया बाजार में घूम रहा है.
उस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर डीके सिंह के साथ अन्य जवान गये और राजा को बाजार से उठा लिया. वहीं पूछताछ के दौरान राजा ने कई तरह की दलाली करने की बात कबूली. इसके खिलाफ पहले भी आरपीएफ में टिकट दलाली का मामला दर्ज है. आरपीएफ को कई माह से राजा की तलाश थी.
सिंदरी से लेकर धनबाद तक है सिंडिकेट
आरपीएफ इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ पहले से भी आरपीएफ में मामला दर्ज है. हाल में गिरफ्तार हुए तीनों युवक इसके के साथ काम करते हैं. यहां तक कि दिल्ली व मुंबई से आने वाले व्यक्ति का भी टिकट बनवा कर हवाई जहाज के माध्यम से यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने में यह माहिर है. इसके द्वारा सिंदरी, गोमो, धनबाद, झरिया, कतरास व अन्य स्थानों पर इसी सिंडिकेट के युवक दलाली करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




