भूख हड़ताल पर बैठे नन बैंकिंग कंपनी के एजेंटों से मिले सीओ

Published at :30 May 2014 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे नन बैंकिंग कंपनी के एजेंटों से मिले सीओ

धनबाद: नन बैंकिंग कंपनी रेमल के एजेंटो की भूख हड़ताल रणधीर वर्मा चौक पर तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही. सीओ दिनेश कुमार रंजन उनसे मिलेऔर आश्वासन दिया की रेमल के निदेशक व आरोपियों को तीन माह के अंदर गिरफ्तार कर लिया जायेगा. लेकिन एजेंटों का कहना था कि हमने एफआइआर नौ महीना पहले […]

विज्ञापन

धनबाद: नन बैंकिंग कंपनी रेमल के एजेंटो की भूख हड़ताल रणधीर वर्मा चौक पर तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही. सीओ दिनेश कुमार रंजन उनसे मिलेऔर आश्वासन दिया की रेमल के निदेशक व आरोपियों को तीन माह के अंदर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

लेकिन एजेंटों का कहना था कि हमने एफआइआर नौ महीना पहले दर्ज करायी थी, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी है. सीओ पूरे प्रकरण में एजेंटों की भी गलती मान रहे थे.

जबकि एजेंट जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. इस दौरान पंकज कुमार, देवेंद्र शर्मा, रंजीत कुमार वर्मा, रोबिन गोराई, दिनेश गोराई, राहुल कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, राजेश पंडित व अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola