संतोष की इसीआरकेयू की प्राथमिक सदस्यता समाप्त
धनबाद : संतोष कुमार तिवारी को उनकी यूनियन विरोधी गतिविधियों के कारण इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (इसीआरकेयू) की प्राथमिक सदस्यता से गुरुवार को निष्कासित कर दिया गया. इसीआरकेयू के केंद्रीय कार्यालय द्वारा यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव द्वारा हस्ताक्षरित व जारी एक पत्र में इसकी जानकारी दी गयी, उसमें बताया गया है कि यूनियन […]
धनबाद : संतोष कुमार तिवारी को उनकी यूनियन विरोधी गतिविधियों के कारण इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (इसीआरकेयू) की प्राथमिक सदस्यता से गुरुवार को निष्कासित कर दिया गया. इसीआरकेयू के केंद्रीय कार्यालय द्वारा यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव द्वारा हस्ताक्षरित व जारी एक पत्र में इसकी जानकारी दी गयी, उसमें बताया गया है कि यूनियन के 26वें केंद्रीय परिषद की मुगलसराय में पिछले नवंबर में हुई बैठक के निर्णय के आधार पर श्री तिवारी को उनकी अनुशासनहीनता की वजह से यूनियन की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है. केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे बात कर यूनियन विरोधी क्रियाकलाप बंद करने और अपना व्यवहार यूनियन की नीति व मर्यादा के अनुसार करने के लिए पर्याप्त समय दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










