देवघर में एसयूवी की टक्कर से बिहार के भाजपा नेता के भाई की मौत, आरोपियों ने डराने के लिए चमकायी पिस्टल

Road Accident in Deoghar: देवघर में हुई सड़क दुर्घटना में बिहार के भाजपा नेता के भाई की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गलत दिशा से आ रही एसयूवी ने सड़क किनारे 8 फीट तक जाने के बाद युवक को कुचल दिया. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने घायल आलोक के परिजनों से धक्का-मुक्की की और पिस्टल चमकाते हुए डराने का प्रयास किया. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है.

Road Accident in Deoghar| देवघर, आशीष कुंदन : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजला कॉलेज के सामने स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल गेट पर मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान बिहार के गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद भगत सिंह कॉलोनी मुस्तफाबाद निवासी आलोक कुमार (30) के रूप में हुई है. वह बिहार के भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेता सह भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष कुमार के भाई थे. घटना मंगलवार की रात करीब 10:45 बजे हुई.

प्रत्यक्षदर्शी बोले- गलत दिशा से आ रही थी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसयूवी कार गलत दिशा से आ रही थी और नियंत्रण खो बैठी. सड़क किनारे 8 फीट तक जाने के बाद कार ने युवक को कुचल दिया. इस कार में कुल 5 लोग सवार थे. आरोप है कि गाड़ी एक नाबालिग चला रहा था. दुर्घटना के बाद घायल आलोक सड़क पर तड़पता रहा.

राहुल चंद्रवंशी समेत 20-25 लोग घटनास्थल पर पहुंचे

इसी दौरान एक पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी समेत 20 से 25 लोग घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होंने परिजनों के साथ धक्का-मुक्की की और पिस्टल चमकाते हुए डराने का प्रयास किया. यह पूरा घटनाक्रम मॉडर्न पब्लिक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गया है.

बैद्यनाथधाम ओपी से बाहर निकलते भाजपा नेता और मृतक आलोक के भाई आशुतोष कुमार. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident in Deoghar: त्रिदेव हॉस्पिटल ने घायल को एडमिट करने से कर दिया इनकार

घटनास्थल से आनन-फानन में आलोक को सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे त्रिदेव हॉस्पिटल भेजा गया. अस्पताल ने उसे एडमिट नहीं किया. इसके बाद परिजन उसे अपोलो क्लिनिक ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बर्थ डे पार्टी मानकर लौट रहे थे कार सवार, पी रखी थी शराब

सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस देर रात ही घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है. कार चालक को हिरासत में लेकर पुलिस नगर थाने ले गयी. गाड़ी में सवार सभी लोग बर्थ डे पार्टी मनाकर कहीं से आ रहे थे. कथित तौर पर इन लोगों ने शराब पी रखी थी. कार सवार आरोपितों में एक राहुल चंद्रवंशी का रिश्तेदार था. इसलिए वह गाड़ी समेत उस पर सवार लोगों के बचाव के लिए पहुंचा था.

पुलिस ने 12 घंटे बाद कराया एसयूवी चालक का मेडिकल

लगभग 12 घंटे बाद एसयूवी के चालक का मेडिकल कराया गया. पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस सीसीटीवी और गवाहों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है. मृतक के परिवार और परिचितों में गहरा आक्रोश है और आरोपितों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

Deoghar news : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दैनिक बिजली मिस्त्री की मौत

Deoghar News : चालक के साथ मारपीट कर ट्रक लूट, पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Deoghar news : मैजिक वाहन ने टोटो को पीछे से मारा धक्का तीन घायल. दूसरी घटना में एक घायल

करोड़ों की लागत से बनी सड़क में आयी दरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >