मधुपुर. थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि पुलिस दबिश के कारण प्रेमी युगल मंगलवार को थाना में आत्म सम्पर्ण किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोरी पिछले एक सप्ताह से लापता थी. लापता किशोरी के परिजनों ने उसकी बेटी को मोहल्ले के एक युवक द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने किशोरी की बरामदगी को लेकर छापेमारी शुरू कर दिया. पुलिस की दबिश में आरोपित युवक ने किशोरी को लेकर थाना पहुंचा. पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक चंदन ठाकुर ने किशोरी को लेकर बंगाल तारापीठ मंदिर गया. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित युवक को जेल भेज दिया. जबकि पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करायी गयी है. किशोरी का बयान बुधवार को न्यायालय में कराने के लिए पेश किया जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस ने लापता किशोरी को किया बरामद, आरोपी गया जेल
पुलिस की दबिश से प्रेमी युगल ने किया सरेंडर
