दुबे मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

करौं बाजार से सटे गौरा गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

करौं. प्रखंड क्षेत्र के बाजार से सटे गौरा गांव में श्रीश्री 108 नवनिर्मित दुबे मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 151 कुंवारी कन्या व महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा दुबे मंदिर से निकल कर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर अजय नदी के त्रिवेणी घाट पहुंची. जहां आचार्य सौरभ पांडे, प्रदीप तिवारी, पंचानन तिवारी, पंकज पांडे, सुबोध तिवारी, चटिया धीरेन मिश्रा, ब्रह्म नारायण, चटिया नलिन चंद्र मिश्रा, यजमान राम रंजन मिश्रा के द्वारा विधि-विधान पूर्वक कलश में जल भरवाया गया. वहीं, दुबे मंदिर पहुंचने के बाद वैदिक ऋचाओं का मंत्रोच्चार के साथ पंडितों के द्वारा मंदिर परिसर में कलश स्थापना कराया गया. दुबे मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गौरा व आसपास के गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. यात्रा में गोरा, मुर्गाबनी, बेलकियारी, लकरछरा, धरमपुर, प्रतापपुर, लक्ष्नाडीह आदि गांव के लोगों ने भाग लिया. अनुष्ठान में 19 फरवरी को वृंदावन से आये ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा. साथ ही बिहार भागलपुर से प्रसिद्ध भजन गायक दीपक मिश्रा के द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 20 फरवरी को विधि विधान पूर्वक किया जायेगा. मौके पर दर्जनों ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं बाजार से सटे गौरा गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >