मुखिया व पंचायत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

मधुपुर के मुखिया व पंचायत कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में चार दिवसीय मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व वीएलई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीडीओ अजय कुमार दास ने किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत को मजबूती प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि पंचायतों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था करायी जायेगी. इसके साथ कल्याणकारी योजनाओं का ढांचा तैयार करना है. साथ ही लोगों को संविधान के अधिकार के बारे में जागरूक करना है. कहा कि झारखंड पंचायती राज अधिनियम व संसाधन ढांचे को विकसित किया जाना है. इसके अलावा पंचायत की व्यवस्था डिजिटल करना, ज्ञान का केंद्र आदि योजना की व्यवस्था करना, पंचायत सहायक के रूप में अपने दायित्व को विकसित करते हुए कर क्षमता को बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु समय पर प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी, विद्यालय व्यवस्था, पंचायत की व्यवस्था आदि की जानकारी लेकर आगे कार्य करने का संकल्प लें. तभी पंचायती राज व्यवस्था और अधिक से अधिक मजबूत बन सकेगी. मौके पर मुखिया अधीर चौधरी, योगेंद्र नाथ सेन, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, मरियम टुडू, पंचायत सचिव कमल किशोर दास, नियाज खान, नुनुराम दास समेत वीएलई मौजूद थे. हाइलाट्स: मधुपुर के मुखिया व पंचायत कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >