आंधी में हाईटेंशन तार गिरा, भारी नुकसान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : तेज आंधी-पानी से बिजली विभाग को काफी नुकसान पहुंचा है. अलग-अलग इलाके में पेड़ व टहनियों के टूटने तथा बिजली पोल के गिर गये. वहीं कई जगह 33 हजार व 11 हजार का तार गिर गया. इससे शहरी क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. ऐसे में आज दोपहर तक बिजली […]
विज्ञापन
देवघर : तेज आंधी-पानी से बिजली विभाग को काफी नुकसान पहुंचा है. अलग-अलग इलाके में पेड़ व टहनियों के टूटने तथा बिजली पोल के गिर गये. वहीं कई जगह 33 हजार व 11 हजार का तार गिर गया.
इससे शहरी क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. ऐसे में आज दोपहर तक बिजली आने की संभावना है. इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता शेखर सुमन ने बताया कि आधे घंटे की तेज आंधी ने विभाग को काफी नुकसान पहुंचाया है. आंधी के कारण कोरियासा स्कूल के समीप तथा नगर निगम द्वार के समीप बिजली तार पर पेड़ गिर गया.
वहीं आसाराम केसान रोड स्थित डॉ द्विवेदी गली के सामने शीशम पेड़ व दुखी साह लेन स्थित गणेशा इंफोटेक के समीप तार पर पेड़ गिर गया. इसके अलावा खोरादह मुहल्ले में पेड़ गिरा, तो साहेब पोखर मुहल्ले में फीडर पर तार गिर गया. रिखिया रोड स्थित रेल पुल के समीप पेड़ गिर गया. रांगा मोड़ के समीप बिजली पोल गिर गया. इधर, कलकत्तिया के समीप फीडर में तार गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










