चोरों ने कई महत्वपूर्ण कागजात भी किये नष्ट, बीआरसी का ताला तोड़ कर दो लाख के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी: रविवार की रात अज्ञात चोरों ने प्रखंड संसाधन केंद्र पालोजोरी के लेखा शाखा सह कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर लगभग दो लाख के सामान की चोरी कर ली है. बीइइओ मार्सीला सोरेन की लिखित सूचना पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि रविवार की रात प्रखंड […]

विज्ञापन
पालोजोरी: रविवार की रात अज्ञात चोरों ने प्रखंड संसाधन केंद्र पालोजोरी के लेखा शाखा सह कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर लगभग दो लाख के सामान की चोरी कर ली है. बीइइओ मार्सीला सोरेन की लिखित सूचना पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि रविवार की रात प्रखंड संसाधन केंद्र पालोजोरी में अज्ञात चोरों द्वारा लेखा शाखा कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने तीन कंप्यूटर सेट, तीन छोटे यूपीएस, तीन बड़ा यूपीएस, एक कूलर, एक स्टैंड फेन, पांच प्रिंटर एक माइक सेट जिनकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए होगी चोरी कर ली है. चोरों द्वारा कुछ कागजातों को भी नष्ट किया गया है.

प्रखंड संसाधन केंद्र प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में ही स्थित है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास ही बीडीओ सह सीओ का आवासीय क्वार्टर है. जहां कई चौकीदारों की भी प्रतिनियुक्ति रहती है.

बावजूद इसके चंद कदम के फासले पर स्थित बीआरसी में चोरी की घटना से लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं. इधर चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेटर सह प्रभारी थाना प्रभारी बीके सिंह ने बीआरसी पहुंचकर बीइइओ मारसिला सोरेन से तमाम तरह की जानकारियां ली. चोरी की सूचना बीइइओ द्वारा बीडीओ व डीएसई कार्यालय को भी दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola