सीआइएसएफ जवान का एटीएम कार्ड बदला, 1.20 लाख कर ली निकासी

Updated:
विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र में एक सीआइएसएफ जवान का एटीएम कार्ड बदल कर अवैध निकासी किये जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि उक्त सीआइएसएफ जवान बोकारो में कार्यरत है, जबकि वर्तमान में वह प्रतिनियुक्ति पर कोडरमा में है. शुक्रवार को उसने अपना एटीएम कार्ड देकर भतीजा को रुपया निकासी करने […]

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र में एक सीआइएसएफ जवान का एटीएम कार्ड बदल कर अवैध निकासी किये जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि उक्त सीआइएसएफ जवान बोकारो में कार्यरत है, जबकि वर्तमान में वह प्रतिनियुक्ति पर कोडरमा में है. शुक्रवार को उसने अपना एटीएम कार्ड देकर भतीजा को रुपया निकासी करने भेजा.

इसी दौरान उक्त स्थल पर मौजूद एक युवक ने झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया. इसके बाद चार बार में उसके एटीएम कार्ड से 1.20 लाख की निकासी कर ली. बताया जाता है कि जिस सीआइएसएफ जवान के एटीएम कार्ड से अवैध निकासी हुई, वह सारवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है. हालांकि इस संबंध में उक्त एटीएम जवान शिकायत देने नगर थाना भी पहुंचा था. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola