आंधी में दर्जनों पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति ठप
मधुपुर : रविवार शाम को आयी तेज आंधी व बारिश से जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. शहर के विभिन्न मोहल्लों समेत अलग-अलग गांवों में एक सौ से अधिक पेड़ टूट कर गिर गये या पूरी तरह उखड़ गये. एक दर्जन से अधिक बिजली के खंभे जगह-जगह गिर गये. बिजली तार पर अलग-अलग दो […]
मधुपुर : रविवार शाम को आयी तेज आंधी व बारिश से जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. शहर के विभिन्न मोहल्लों समेत अलग-अलग गांवों में एक सौ से अधिक पेड़ टूट कर गिर गये या पूरी तरह उखड़ गये. एक दर्जन से अधिक बिजली के खंभे जगह-जगह गिर गये. बिजली तार पर अलग-अलग दो दर्जन जगहों पर पेड़ गिर गया है.
जिससे 11 हजार वोल्ट व 220 वोल्ट का तार टूट कर अलग हो गया है. विद्युत आपूर्ति शहर समेत ग्रामीण इलाकों में पूरी तरह ठप हो गयी है. शहरी क्षेत्र में सोमवार तक विद्युत आपूर्ति सामान्य हो पायेगा. जबकि ग्रामीण अंचलों में मंगलवार तक विद्युत आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है. वहीं कई जगह शादी का पंडाल भी गिर गया है. जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. रेलवे भूतल पुल पर भी जल जमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई. कई जगह मिट्टी के मकान में भी आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










