लक्ष्य: बीते सावन व बारिश के महीने में काम की गति धीमी रही रिपोर्ट नहीं, धरातल पर जा कर देखें काम : सचिव
देवघर : पेयजल स्वच्छता विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को होटल क्लार्क इन के सभागार में अोडीएफ के मुद्दे पर जिलावार समीक्षा की. बैठक के दौरान अधिकारियों को उन्होंने नसीहत दी कि केवल रिपोर्ट देखकर काम नहीं करें बल्कि योजनाओं को भी धरातल पर देखकर काम करें. कहा कि देवघर के […]
इस दिशा में अौर तेजी से कार्य होते. मगर श्रावणी मेला के दौरान जिला प्रशासन व पीएचइडी की पूरी टीम मेला के सफल संचालन के कार्य में जुटी हुई थी. उसके बाद बारिश का मौसम शुरू हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण का कार्य प्रभावित रहा. हालांकि उसके बाद शौचालय निर्माण का कार्य पुन: शुरू हुआ. उसमें तेजी से सुधार आने से सार्थक परिणाम भी देखने को मिला. इसके लिए एक साथ सभी प्रखंड व पंचायतों में काम करना होगा अौर कार्य तेजी से चल भी रहे हैं. अब तो प्रशासनिक व विभागीय टीम मिलकर साथ काम करें तो उम्मीद है वर्ष 2018 तक देवघर जिला पूर्ण अोडीएफ हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि जिले के देवघर जिले का सोनारायठाढ़ी प्रखंड के 12 पंचायतों समेत लगभग 25 पंचायत पूर्ण अोडीएफ घोषित किये जा चुके हैं, जो राज्य का दूसरा व संताल परगना प्रमंडल का पहला प्रखंड है. जो पूर्ण अोडीएफ घोषित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










