बैठक: बिजली विभाग के जीएम के साथ कृषि मंत्री ने की वार्ता, ग्रिड निर्माण जल्द होगा शुरू
पालोजोरी : फाड़ासिमल मौजा में पावर ग्रिड निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. इसके लिए जमीन हस्तानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. इस मौजा के 18 एकड़ 32 डिसमिल जमीन को उपायुक्त देवघर ने हस्तांतरित कर ऊर्जा विभाग को दे दी है. उपायुक्त के ज्ञापांक के अनुसार प्रक्रिया पूरी हुई है. जिससे फाड़ासमिल मौजा […]
उपायुक्त के ज्ञापांक के अनुसार प्रक्रिया पूरी हुई है. जिससे फाड़ासमिल मौजा में 230/132/33 केवीए उच्च क्षमता के पावर ग्रिड निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. गुरुवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने जीएम ट्रांसमिशन के बी एन सिंह, ईएसई देवघर बीपी भगत, कार्यपालक अभियंता रामदेव मंडल, एइइ ए के भगत नोडल अधिकारी जयप्रकाश पांडे सहित अंचलाधिकारी सह बीडीओ पालोजोरी विकास कुमार राय के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर निर्माण प्रक्रिया पर चर्चा की. इससे पूर्व जीएम ट्रांसमिशन सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारियों ने उपलब्ध करायी गयी जमीन का निरीक्षण किया. कृषि मंत्री के प्रयास से ही पालोजोरी में सारठ विधानसभा क्षेत्र का दूसरा उच्च क्षमता वाला पावर ग्रिड निर्माण की स्वीकृति मिली है. इस अवसर पर सारठ बीडीओ निशा सिंह, इंस्पेक्टर बी के सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










