मैट्रिक-इंटर की उत्तरपुस्तिका की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू, केंद्रों में लगेंगे सीसीटीवी मोबाइल के प्रयोग पर रोक

Updated:
विज्ञापन

देवघर : आरमित्रा प्लस टू हाइस्कूल देवघर केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जायेगा. केंद्र निदेशक सह प्रधानाध्यापक डॉ शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि उत्तरपुस्तिका विभिन्न जिलों से आ रहा है. लेकिन, अबतक मार्क्स फाइल नहीं आया है. मूल्यांकन कार्य के लिए 21 प्रधान परीक्षक एवं 89 सह परीक्षक की ड्यूटी लगायी […]

विज्ञापन
देवघर : आरमित्रा प्लस टू हाइस्कूल देवघर केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जायेगा. केंद्र निदेशक सह प्रधानाध्यापक डॉ शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि उत्तरपुस्तिका विभिन्न जिलों से आ रहा है. लेकिन, अबतक मार्क्स फाइल नहीं आया है. मूल्यांकन कार्य के लिए 21 प्रधान परीक्षक एवं 89 सह परीक्षक की ड्यूटी लगायी गयी है.

शांतिपूर्ण व कदाचार माहौल में मूल्यांकन के लिए सीसीटीवी लगाये जायेंगे. साथ ही मोबाइल का प्रयोग सेंटर पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. आरएल सर्राफ हाइस्कूल मूल्यांकन केंद्र पर केंद्र निदेशक सह प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद साह ने समन्वयक, प्रधान परीक्षक एवं सह परीक्षक को उनके दायित्व व कर्त्तव्यों से अवगत कराया.

मूल्यांकन कार्य सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. मूल्यांकन कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को बाॅयोमीट्रिक से हाजिरी बनाना होगा. मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी लगाया जायेगा. प्रतिदिन प्रधान परीक्षक 10 फीसदी एवं सह परीक्षक 30-30 उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola