चाकू मारकर होटल कर्मी को किया घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर. शहर के लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित डालमिया धर्मशाला के समीप दीप आनंद होटल के कर्मी राजकुमार जायसवाल को चाकू मारकर घायल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में नया बाजार निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह होटल में खाना बनाने का काम करता है. पथलचपटी निवासी दिनेश […]
विज्ञापन
मधुपुर. शहर के लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित डालमिया धर्मशाला के समीप दीप आनंद होटल के कर्मी राजकुमार जायसवाल को चाकू मारकर घायल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
घटना के संबंध में नया बाजार निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह होटल में खाना बनाने का काम करता है. पथलचपटी निवासी दिनेश कुमार दास अपने साथियों के साथ मंगलवार रात को होटल में आया और मुर्गा बनाने को लेकर दबाव देने लगा.
काफी रात हो जाने की बात कहने पर दिनेश अपने साथियों के साथ मुझे खींच कर होटल से बाहर निकाला और चाकू मार दिया. घटना के बाद होटल के अन्य लोगों द्वारा दिनेश को पकड़ कर पुलिस को हवाले किया गया. लोगों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में राजकुमार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद देवघर रेफर कर दिया गया. इधर आरोपी युवक दिनेश ने अपने को निर्दोष बताते हुए कहा कि होटल में खाना गया था. किसने चाकू मारा नहीं मालूम. घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










