बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन की जरूरत : डीसी

Updated:
विज्ञापन

देवघर : तक्षशिला विद्यापीठ देवघर का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी अरवा राजकमल व तक्षशिला विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक केएन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. छात्रा काजल ने स्वागत भाषण दिया. मुख्य अतिथि ने बच्चों के कार्यक्रम को सराहते […]

विज्ञापन
देवघर : तक्षशिला विद्यापीठ देवघर का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी अरवा राजकमल व तक्षशिला विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक केएन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. छात्रा काजल ने स्वागत भाषण दिया. मुख्य अतिथि ने बच्चों के कार्यक्रम को सराहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि बच्चों में आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं हैं, सिर्फ बेहतर मार्गदर्शन की जरूरत है.

सीबीएसइ बोर्ड 16-17 की 10वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों विद्यार्थियों के अलावा इंडियन टैलेंट, साइंस ओलंपियाड, मैथ ओलंपियाड, ऑल इंडिया टैलेंट सर्च, चिंथाना ड्राइंग कंपीटीशन, स्पेशल अवार्ड, स्पोर्टस कैटेगरी, बेस्ट हाउस का पुरस्कार मुख्य अतिथि एवं प्रबंध निदेशक द्वारा दिया गया. प्रबंध निदेशक के सकारात्मक सोच एवं अथक प्रयास से विद्यालय निर्माण से संबंधित श्रव्य नाटक शिक्षिका सविता कमर्हें व देवोलीना दास द्वारा प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका तक्षशिला लाइट का विमोचन भी मुख्य अतिथि, प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य प्रद्युत घोष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.


गीत-संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय कला संस्कृति को बखूबी प्रस्तुत किया. मंच संचालन सुदेशना मित्रा व धन्यवाद ज्ञापन इशिता ने दिया. इस अवसर पर बुद्धिनाथ मिश्र, रामउपदेश सिंह, हारूण शैलेंद्र, योगेंद्र झा, कार्यवाहक कुलपति डॉ मोहनानंद मिश्र, मनमोहन झा, डॉ नागेश्वर शर्मा, सुशील चरण मिश्र, पार्षद गुलाब मिश्रा, पार्षद रीता चौरसिया, रेड रोज प्लस टू स्कूल के प्राचार्य राम सेवक गुंजन, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के वरीय उपाध्यक्ष दुर्लभ मिश्र, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के महामंत्री विनोद दत्त द्वारी, सेवानिवृत प्रो सुंदर चरण मिश्र, डॉ पीके झा, विश्वजीत दास, पूर्णिमा चटर्जी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola