चोरी का मामला दर्ज अज्ञात बने आरोपित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: नगर थानांतर्गत बेलाबगान कालीबाड़ी मुहल्ला निवासी हरिकिंकर सिंह के घर में हुई चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. मामले में अज्ञात चोरों को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि पुत्र विवेक काम से कोलकाता गया हुआ था. वे रामगढ़ में रहते हैं. घटना की सूचना किरायेदार से पाकर वे घर […]
विज्ञापन
देवघर: नगर थानांतर्गत बेलाबगान कालीबाड़ी मुहल्ला निवासी हरिकिंकर सिंह के घर में हुई चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. मामले में अज्ञात चोरों को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि पुत्र विवेक काम से कोलकाता गया हुआ था.
वे रामगढ़ में रहते हैं. घटना की सूचना किरायेदार से पाकर वे घर पहुंचे, इसके बाद थाना को लिखित शिकायत दिया. घर की खिड़की का ग्रील उखाड़ कर चोर अंदर प्रवेश कर गया और स्टील आलमीरा व दीवार आलमीरा तोड़ कर सामानों की चोरी कर ली.
चोरों ने घर से डेल का लैपटॉप, हार्ड डिस्क, नगद 15 हजार रुपया, आधार कार्ड, पेन कार्ड व वोटर कार्ड आदि की चोरी कर ली. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 180/17 भादवि की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










