साइबर क्राइम: झारखंड के साइबर अपराधियों ने आंध्र में की एक करोड़ की ठगी
मधुपुर: आंध्रप्रदेश की तीन पुलिस टीम गुरुवार से जामताड़ा व देवघर के विभिन्न इलाकों में साइबर ठगी के मामलों की टोह लेने में जुट गयी है. बताया जाता है कि यहां के कुछ साइबर ठगों ने आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम से एक करोड़ रुपये उड़ाये हैं. विशाखापत्तनम के सब इंस्पेक्टर एसके शरीफ के नेतृत्व में टीम […]
उन्होंने बताया कि यहां के साइबर ठगों ने विभिन्न लोगों के खाते से करीब एक करोड़ रुपये उड़ाये हैं. जिन खातों में रुपये जमा किये गये हैं वे जामताड़ा व देवघर के मधुपुर के खाते हैं. ये खाते किनके हैं पता लगाया जा रहा है. जल्द ही बड़े साइबर ठगी के मामले का खुलासा होगा. गुरुवार को आंध्र पुलिस 12 अधिकारियों व जवानों ने मधुपुर पुलिस के सहयोग से झिलुवा, गौनेया, जरीडीह, धमनी व जयंती ग्राम में छापेमारी की है. यहां के कुछ लोगों के खाते में 15 लाख रुपये ठगी के जमा कराये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










