घर से नकदी व दो मोबाइल ले उड़ा चोर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: नगर थानांतर्गत वार्ड नंबर 30 जून पोखर मुहल्ला में काली मंदिर के समीप निवासी फल दुकानदार मनोज केसरी के घर से बुधवार रात चोरों ने दो मोबाइल सहित नगदी करीब 25 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी मनोज ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दी है. […]
विज्ञापन
देवघर: नगर थानांतर्गत वार्ड नंबर 30 जून पोखर मुहल्ला में काली मंदिर के समीप निवासी फल दुकानदार मनोज केसरी के घर से बुधवार रात चोरों ने दो मोबाइल सहित नगदी करीब 25 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामी मनोज ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि पड़ोसी की छत के सहारे चोर उनकी छत पर आया.
सीढ़ी घर में गेट नहीं रहने के कारण खुला हुआ था. उसी रास्ते से नीचे आ गया और कमरे में प्रवेश कर पेंट के पॉकेट में जमा कर रखा गया नगदी 25 हजार रुपये समेत दो मोबाइल चोरी कर फरार हो गया. सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई.
इसके बाद वह शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. गृहस्वामी ने चोरी गयी दोनों मोबाइल की कीमत करीब आठ हजार रुपया बतायी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










