सभी को मातृभाषा का ज्ञान जरूरी
देवघर: हिंदी विद्यापीठ स्थित तिलोकचंद बाजला सभागार में गोवर्धन साहित्य महाविद्यालय ने मातृभाषा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर बतौर अतिथि डॉ मोहनानंद मिश्र, प्रो रामनंदन सिंह ने मातृभाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम होना चाहिए. सभी को मातृभाषा […]
क्योंकि किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी मातृभाषा अभिव्यक्ति का बेहतर माध्यम होता है. इस अवसर पर हिंदी विद्यापीठ में अध्ययन पूर्वोत्तर की छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये.
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत व लोकगीत भी हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र देवघर की क्षेत्रीय भाषा में भवप्रीतानंद के झूमर की प्रस्तुति कलाकारों ने की. कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार खवाड़े और बालिका छात्रावास की अधीक्षक बिंदु झा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन गोवर्धन साहित्य विद्यालय के प्राचार्य ने किया. इस अवसर पर सुशील ठाकुर, नीतिश, राजेंद्र मिश्र आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










