प्रतिमाओं के अवशेष से भर रहे तालाब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर. कई तालाबों व झीलों के पानी हो चुके हैं प्रदुषित मधुपुर : सरस्वती पूजा के संपन्न होतेही शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई तालाबों में गंदगी का अंबार लग गया है. प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाबों के पानी काफी प्रदूषित नजर आ रहा है. तालाबों की सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. झील […]
विज्ञापन
मधुपुर. कई तालाबों व झीलों के पानी हो चुके हैं प्रदुषित
मधुपुर : सरस्वती पूजा के संपन्न होतेही शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई तालाबों में गंदगी का अंबार लग गया है. प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाबों के पानी काफी प्रदूषित नजर आ रहा है. तालाबों की सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. झील तालाब जहां अधिकांश प्रतिमा का विसर्जन होता है. इसके अलावे पंपु तालाब, लखना, लालगढ, मछुआटांड़ नदी घाट आदि प्रतिमा विसर्जन के बाद अवशेष हटाने का कार्य नहीं किया गया है. जिस कारण जल प्रदूषित हो गया है. हालांकि मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमा के लकडी का ढांचा तालाब
से निकालने का काम चल रहा है. लेकिन प्रतिमा का अवशेष तालाब में अब भी पड़ा हुआ है. शहर का मुख्य तालाब झील तालाब व पंपु तलाब सबसे अधिक प्रदुषित हो गया है. नगर पर्षद द्वारा इन तालाबों की साफ-सफाई के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया है. जिससे पर्यावरण दूषित होने का खतरा मंडरा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










