संताल के हर जिले में लघु सिंचाई योजना का जाल
Advertisement
60 करोड़ से बनेंगे चेक डैम, गोड्डा में प्यासे खेतों को मिलेगा पानी
संताल के हर जिले में लघु सिंचाई योजना का जाल गोड्डा जिले में 50 चेकडैम बनेंगे देवघर में 29 व दुमका में 37 सिंचाई चेकडैम का होगा निर्माण सभी योजनाओं का लघु सिंचाई प्रमंडल ने निकाला टेंडर देवघर : संताल परगना के प्यासे खेतों को पानी मिलेगा. इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना अंतर्गत […]
गोड्डा जिले में 50 चेकडैम बनेंगे
देवघर में 29 व दुमका में 37 सिंचाई चेकडैम का होगा निर्माण
सभी योजनाओं का लघु सिंचाई प्रमंडल ने निकाला टेंडर
देवघर : संताल परगना के प्यासे खेतों को पानी मिलेगा. इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना अंतर्गत चेकडैम का जाल बिछाने की तैयारी की है. इसके तहत संताल के सभी जिले में फेज वाइज लघु सिंचाई प्रमंडल ने चेकडैम के लिए टेंडर निकालना शुरू कर दिया है. अकेले गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में तकरीबन 60 करोड़ की लागत से 50 से अधिक सिंचाई योजनाओं पर काम शुरू होगा. गोड्डा लोस क्षेत्र के 24 चेकडैम जिसमें श्रृंखलाबद्ध चेकडैम भी शामिल है, टेंडर निकल चुका है.
जबकि गोड्डा जिले में कुल 50 लघु सिंचाई की योजनाएं ली गयी है. जिस पर 36.07 करोड़ खर्च होंगे. वहीं देवघर जिले में तकरीबन 21 योजनाएं ली गयी है. जिस पर 15.28 करोड़ से भी अधिक खर्च होंगे. इसी प्रकार दुमका जिले में करीब 37 योजनाएं ली गयी है. जिस पर 20.16 करोड़ खर्च आयेगा. इस तरह सरकार की मंशा है कि सिंचाई के अभाव में जहां भी खेती करने में किसानों को परेशानी हो रही थी. अब उनकी परेशानी दूर होगी. इसी प्रकार साहेबगंज, पाकुड़ व जामताड़ा जिले में भी श्रृंखलाबद्ध चेकडैम का निर्माण होगा.
गोड्डा में 18 श्रृंखलाबद्ध चेकडैम बनेंगे
सिर्फ गोड्डा लोस क्षेत्र में 30 करोड़ की लागत से 18 शृंखलाबद्ध चेक डैम का निर्माण होगा. इसका टेंडर भी निकल गया है. यह डैम गोड्डा जिले में जंघीरा, बुढवा, संघारचक, घाटलक्ष्मीपुर, तेलिया, कपेटा, रघुनाथपुर, जगन्नाथपुर, बाघमुंडा, बेलाबहियार,बदलाचक, डोमाचक, बुढीकुरा,भेड़िया, बरमसिया, भेना, चेतन आहर,नदी या जोरिया पर बनेगा.
कहां-कहां होगा चेकडैम का निर्माण
देवघर जिला : पालोजोरी : 12(6.54 करोड़), सारवां: 02(96 लाख), सोनारायठाढ़ी : 02(89 लाख), देवीपुर : 01(44 लाख), मधुपुर : 02(81 लाख), मोहनपुर : 02(91 लाख), देवघर : 01(58 लाख)
गोड्डा जिला : गोड्डा: 03(1.54 करोड़), सुदरपहाड़ी: 02 (1.41 करोड़), पोड़ैयाहाट : 06(5.17 करोड़), बसंतराय : 04(2.77 करोड़), ठाकुरगंगटी : 05(3.77 करोड़), महगामा : 08 (5.57 करोड़), गोड्डा : 07(4.98 करोड़) आदि.
दुमका जिला : शिकारीपाड़ा : 04(2.42 करोड़), मसलिया : 03(1.73 करोड़), जामा : 04(2.58 करोड़), गोपीकांदर : 04(2.21 करोड़), रामगढ़ : 09(4.97 करोड़), जरमुंडी : 5(2.06 करोड़).
संताल परगना के खेतों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार गंभीर है. अकेले गोड्डा लोस क्षेत्र 30 करोड़ की लागत से 18 श्रृंखलाबद्ध चेकडैम का निर्माण होगा. गोड्डा लोस क्षेत्र में सिंचाई योजना पर 60 करोड़ खर्च होगा. इससे किसानों को राहत मिलेगी. प्रधानमंत्री जी का सपना साकार कर रहे मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और विधायक अशोक कुमार और अमित मंडल को बधाई.
-निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा लोकसभा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement