Advertisement
श्याम भक्तों ने निकाली निशान शोभा यात्रा
देवघर : श्याम भक्तों ने भगवान श्याम की पूजा-अर्चना कर नववर्ष मनाया. इस अवसर पर शहर के धोबी टोला स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण संघ भवन से विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. यह शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करते हुए कास्टर टाउन स्थित श्रीश्याम कीर्तन मंडल पहुंची. वहां मंडल के अध्यक्ष विनोद सुल्तानियां के नेतृत्व […]
देवघर : श्याम भक्तों ने भगवान श्याम की पूजा-अर्चना कर नववर्ष मनाया. इस अवसर पर शहर के धोबी टोला स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण संघ भवन से विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. यह शहर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करते हुए कास्टर टाउन स्थित श्रीश्याम कीर्तन मंडल पहुंची.
वहां मंडल के अध्यक्ष विनोद सुल्तानियां के नेतृत्व में मंडल के सदस्यों ने श्याम भक्तों का स्वागत किया. शोभायात्रा में झंडा, बैनर के साथ श्याम भक्तों ने शहर का भ्रमण किया व नाचते-गाते श्याम कीर्तन मंडल पहुंचे. इस दौरान जय श्रीश्याम से पूरा शहर गूंजता रहा.
भक्तों को जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया. इसमें मारवाड़ी समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. निशान शोभा यात्रा को सफल बनाने में सुनील अग्रवाल, मनोज झाझरिया, प्रमोद खोवाला, शंकर सर्राफ, जय नारायण शर्मा, शेखर झाझरिया, हर्ष जगनानी, कैशव चौखानी, संतोष सुल्तानियां, शिव कुमार आदि ने महती भूमिका निभायी. इस अवसर पर सुनीता झाझरिया, ज्योति अग्रवाल, किरण शर्मा, दीपिका पोद्दार, मुरारी हिंसारिया, गणेश भालोटिया, सुनीता सरावगी, मंजू अग्रवाल, पिंकी मोदी, गोविंद सतनालीवाला, सिद्धार्थ ड्रोलिया, सरिता जालान, मुकेश जालान, पवन सरोलिया, शुभम रुंग्टा, अभिषेक सिंघानिया, आभा तोलासिया सहित अन्य उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement