22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शो के माध्यम से चैरिटी के लिए जुटाई राशि

देवघर : भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन की ओर से सेंट्रल प्लाजा में रूह म्यूजिक भोजपुरी नामक संस्था द्वारा ‘आइ एम ए बेगर’ नामक एक चैरिटी शो का आयोजन किया गया. इस शो के जरिये संस्था से जुड़े नवोदित कलाकारों ने अपने कार्यक्रम पेश किये. शो के दौरान कार्यक्रम का आनंद ले रहे दर्शकों से भिक्षाटन […]

देवघर : भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन की ओर से सेंट्रल प्लाजा में रूह म्यूजिक भोजपुरी नामक संस्था द्वारा ‘आइ एम ए बेगर’ नामक एक चैरिटी शो का आयोजन किया गया. इस शो के जरिये संस्था से जुड़े नवोदित कलाकारों ने अपने कार्यक्रम पेश किये. शो के दौरान कार्यक्रम का आनंद ले रहे दर्शकों से भिक्षाटन कर जमा राशि का एक बड़ा अंश समाज के एक वंचित सह बुजुर्ग व्यक्ति को दिया गया. ताकि वे इस राशि का इस्तेमाल अपने जीवन में कर सके. संस्था की चीफ ब्रांड हेड दिव्या चक्रवर्ती ने बताया कि आइ एम ए बेगर..
कार्यक्रम का आयोजन आगे भी करेंगे. इससे पहले पार्षद रीता चौरसिया, समाजिक कार्यकर्ता देवदत्त रेणु, वीरेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित किया.
इन कलाकारों ने पेश किये अपने कार्यक्रम : आजके इस चैरिटी शो में देवघर के युवा कलाकार सुमित रंजन ने मौला-मौला, अभिनव एंड ग्रुप के अंकित, समर, सौम्या, आदर्श, पियूष व कृष्णा ने डांस पेश किया. रिसाउंड के कलाकार एंड्री, शीतल, मृणाल, सृजीव व दिवश ने बैंड से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने का काम किया. कलाकार निवेदिता व साक्षी ने डांस व सुमित व सूरज टायलॉन ने संस्था की अोर से रिलिज किये गये फ्रेंड रिक्वेस्ट नामक अल्बम के गीत पेश किये.
अंचल प्ले स्कूल के नन्हें बच्चों ने नृत्य, कलाकार मानव व रितिक ने रैप तथा अभिनव एंड ग्रुप के कलाकारों ने पुन: एक बार नृत्य पेश कर लोगों का खासा मनोरंजन किया. कार्यक्रम का संचालन सूरज टॉयलॉन ने किया. कार्यक्रम को डॉ राजीव कुमार, जीवन ज्योति चक्रवर्ती, वीरेंद्र अग्रवाल, देव ज्योति चक्रवर्ती, आलोक राज, देवश्री, विजय, प्रियांक, निशिकांत, शेखर, अजय पंडित, मृत्युंजय पंडित आदि ने सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें