27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

काम पर लौटे निगम के सफाई कर्मी, शहर में की सफाई

मंत्री 18 को विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में लेंगे निर्णय देवघर : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के राज्याध्यक्ष अशोक सिंह व देवघर जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल के साथ रांची में शुक्रवार को बैठक हुई. फेडरेशन के पदाधिकारियों की अोर से निगम कर्मियों की समस्याअों को सुनने के […]

मंत्री 18 को विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में लेंगे निर्णय
देवघर : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के राज्याध्यक्ष अशोक सिंह व देवघर जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल के साथ रांची में शुक्रवार को बैठक हुई. फेडरेशन के पदाधिकारियों की अोर से निगम कर्मियों की समस्याअों को सुनने के बाद मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार सामने है अौर चारों तरफ गंदगी फैली हुई है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. ऐसे में आप सभी काम पर लौटें व सफाई का काम शुरू करें. 18 अक्तूबर को विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों की मांग पर निर्णय लेंगे. उसके बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में निर्णय की जानकारी दी जायेगी. उक्त जानकारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष कारू मंडल ने रांची से फोन पर दी.
कर्मियों को रांची से फोन पर दी जानकारी
रांची में मंत्री व कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद फेडरेशन के पदाधिकारी आश्वस्त दिखे. उन्होंने रांची से फोन पर देवघर के कर्मचारियों को वार्ता में मंत्री की अोर से दिये आश्वासन की जानकारी दी. इसके बाद निगम कर्मी काम पर लौटे व शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सफाई शुरू की. इसके बाद लगभग 23 दिनों से पसरे गंदगी को हटाने का काम किया, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली. उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर से शुरू हुए निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी का आलम छा गया था.
सीइअो ने भी सूचना से अवगत कराया
इधर, नगर विकास मंत्री व कर्मचारी फेडरेशन के बीच रांची में वार्ता सफल होने संबंधी विभाग की अोर से मिली जानकारी के बाद नगर निगम, देवघर के सीइअो संजय कुमार सिंह ने भी व्हाटस्एप पर मैसेज कर जानकारी शेयर की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें