मधुपुर: कुंडु बंगला स्थित अग्रसेन भवन में देवघर जिला झारखंड विकास मोरचा के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर एक बैठक रविवार को की गयी. बैठक में जिला चुनाव प्रभारी राम दिवस जायसवाल, केंद्रीय प्रवक्ता अशोक वर्मा, मुन्ना मिश्र, मतिन अंसारी, श्याम सुंदर गुप्ता, संतोष पासवान व सहीम खान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
चुनावी प्रक्रिया के पूर्व सभी प्रखंड तथा नगर कमेटी की सूची प्रस्तुत की गयी. जिसके आधार पर अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह काे ही पुन: इस पद के लिए चुना गया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी संगठन को मजबुत करने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा.
उनके जिलाध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया. मौके पर विपिन देव, दिनेश मंडल, बलदेव दास, मणिकांत यादव, चंद्रशेखर रजक, विनोद वर्मा, दिनेश सोनी, बिंदु मंडल, गुलशन आरा, प्रेम भारती, गौतम ठाकुर, कु णाल किशोर, गुलाब मंडल, बलवीर राय, सुभाष मंडल, पारस यादव, फौदार सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. देवीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, देवीपुर में भी नागेश्वर सिंह के एक बार फिर देवघर का झाविमो जिलाध्यक्ष चुने जाने पर प्रखंड के पार्टी सचिव प्रमोद सिंह सहित पार्टी के फोदार सिंह, गुलाब मंडल, सुरेंद्र यादव, अनुप यादव आदि ने हर्ष जताया है व उन्हें बधाई दी.