21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बीच सड़क पर जमादार की बेशर्मी

देवघर: मंगलवार को एक ओर जहां दिन भर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू नारी सशक्तिकरण की अलख जगाती रहीं, वहीं दूसरी ओर एक निलंिबत जमादार टावर चौक के पास एक अबला महिला की अस्मिता के साथ सरेआम खिलवाड़ करते रहा. शाम करीब अाठ बजे तालझारी थाना क्षेत्र की आदिवासी महिला के साथ निलंबित एएसआइ भूनेश्वर बेदिया ने […]

देवघर: मंगलवार को एक ओर जहां दिन भर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू नारी सशक्तिकरण की अलख जगाती रहीं, वहीं दूसरी ओर एक निलंिबत जमादार टावर चौक के पास एक अबला महिला की अस्मिता के साथ सरेआम खिलवाड़ करते रहा.

शाम करीब अाठ बजे तालझारी थाना क्षेत्र की आदिवासी महिला के साथ निलंबित एएसआइ भूनेश्वर बेदिया ने छेड़खानी व मारपीट की. निलंबित एएसआई बुढ़ई पुलिस पिकेट में पदस्थापित रहे थे.

इसके खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 157/16 में धारा 323, 354 व 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, शाम में मजदूरी कर लौट रही महिला को रिक्शा से जबरन नीचे उतारा गया. इसके बाद अंधेरे में ले जाने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी जा चुकी है.

– एसके महतो, थाना प्रभारी, नगर थाना

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें