17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का फूंका बिगुल

देवघर: झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की बैठक होटल नटराज विहार में प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आये तमाम नेताओं के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार रही. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व झारखंड […]

देवघर: झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की बैठक होटल नटराज विहार में प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई. जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आये तमाम नेताओं के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार रही. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व झारखंड में भाजपानीत रघुवर सरकार की जनविरोधी, मजदूर, किसान, नौजवान सहित छोटे कारोबार विरोधी सरकारी नीतियों व महंगाई, भ्रष्टाचार तथा बढ़ती आपराधिक घटनाओं का विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का सिपाही जनता के बीच जाकर जनसहयोग से आंदोलन करेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार हर मोरचे पर विफल रही है. सिर्फ घोषणाएं हो रही है, कहीं कोई काम नहीं हो रहा है. इसी कड़ी में पार्टी झारखंड के प्रत्येक मुख्यालय पर आगामी 15 मार्च को एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. अध्यक्ष श्री महतो ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि हर महीने प्रखंड बदल-बदल बैठक करें व रिपोर्ट प्रदेश को भेजें.
30 मार्च तक पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
इस अवसर संगठन विस्तार पर विशेष निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ने दिया. उन्होंने कहा कि आगामी 30 मार्च तक झारखंड में पांच लाख सदस्य बनाये जायेंगे. इसके लिए सभी जिले में जिलाध्यक्ष सदस्यता अभियान में जुट जायें. बैठक का संचालन अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने ही किया. बैठक में देवघर जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह मुन्ना, सुनीता सिन्हा, रंजीत जायसवाल, गौतम मंडल, राजनाथ पटेल, सुरेश कुमार सिंह, निजामुद्दीन कुरैशी, सतीश दास, चंद्रशेखर यादव, मिथलेश, अर्जुन गोसाईं, दिनेश कुमार सिंह, रवि प्रकाश रवि, कादिर साहब, जगधारी मंडल, उमेश सिंह, प्रकाश नोनिया, खुर्शिद आलम अंसारी, कादिर इकबाल, कृष्णा नंद झा पागो जी, संजय सिन्हा, चंद्रकांत सिंह, छत्तर सिंह, बिंधवासिनी देवी, हाजी हसीब खान, भगवान सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन पांडेय, चंपा सोना, जेपी सिंह, रामलखन राम, मौलाना रिजवी, कृष्णानंद मिश्र ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन सुरेश कुमार वर्मा ने किया. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने में देवघर जदयू के कैलाश राउत, अरविंद वर्मा, बैजनाथ, मुरली सिंह, केदार राउत, निवास सिंह, सुबोध राय सहित कई मौजूद थे.
रामलखन राम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ही सेवानिवृत पदाधिकारी रामलखन राम ने पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें