12 सूत्री मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों का चार दिवसीय प्रदर्शन शुरूडीपो से निकाला जुलूस, ठप कराया कामकाज ठपहाल : नगर निगम देवघर काफोटो सुभाष की- डीपो से निकाला जुलूस, नगर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन- 12 सूत्री मांगों के समर्थन में मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन- मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने नहीं उठाया कूड़ा-कचरा- पांच जनवरी के बाद करेंगे बेमियादी कामकाज ठप- विद्युत कर्मचारी, चापानल कर्मचारी एवं रोड कुलियों ने किया नैतिक समर्थनसंवाददाता, देवघर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लॉइज फेडरेशन झारखंड के तत्वावधान में देवघर नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले 12 सूत्री मांगों के समर्थन में नगर निगम देवघर के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार से चार दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया. सफाई कामकाज ठप करते हुए कर्मचारियों ने डीपो से विराट जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय पहुंचे. नगर निगम कार्यालय में दिन के करीब दो बजे तक सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांगों से संबंधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा. विरोध प्रदर्शन का नैतिक समर्थन नगर निगम के विद्युत कर्मचारी, चापानल कर्मचारी एवं रोड कुलियों ने भी किया. सफाई कर्मचारियों ने कहा कि देवघर नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले 12 सूत्री मांगों के समर्थन में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था. लेकिन, अबतक कोई सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया. इसे लेकर धरना-प्रदर्शन तथा पांच जनवरी के बाद से अनिश्चितकालीन कामकाज ठप करने की चेतावनी भी थी. कर्मचारियों की मांगें जायज है. नगर आयुक्त को पूर्व में भी मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया. नतीजा विवश होकर कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ा. मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा.- कारू मंडलअध्यक्ष, नगर निगम कर्मचारी संघ देवघरसफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगें : – सफाई कर्मियों की सेवापुस्तिका काे अद्यतन किया जाये- वर्षों से कार्यरत दैनिक मजदूरों को नियमित किया जाये- बाहरी लोगों को साफ-सफाई कार्य के कार्यों से हटाया जाये- दैनिक मजदूरों के वेतन से इपीएफ काटा जाये एवं खाता में राशि जमा कराया जाये- दुर्घटना में मारे गये लोगों का लाश ठिकाने लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मा दिया जाये- निगम क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या चार सौ किया जाये- कचरा फेंकने के लिए स्थायी जगह का प्रबंध किया जाये- सफाई कर्मचारियों को साबुन, झाड़ु, दस्ताना आदि उपलब्ध कराया जाये- नगर निगम के कर्मचारियों को हर वर्ष पोशाक उपलब्ध कराया जाये- श्रावणी मेले में रविवार को कराये गये कार्यों के एवज में जल्द भुगतान किया जाये- हड़ताल अवधि का वेतन राशि का जल्द भुगतान किया जाये
BREAKING NEWS
???? ?? ?????? ?????, ?? ????? ?????? ??
12 सूत्री मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों का चार दिवसीय प्रदर्शन शुरूडीपो से निकाला जुलूस, ठप कराया कामकाज ठपहाल : नगर निगम देवघर काफोटो सुभाष की- डीपो से निकाला जुलूस, नगर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन- 12 सूत्री मांगों के समर्थन में मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन- मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने नहीं उठाया कूड़ा-कचरा- […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement