29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

???? ???? : ??????? ?????? ??? ????? ????

काली पूजा : विभिन्न मंदिरो में उमड़ी भीड़ मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न काली मंदिरो में दीपावली पर्व को लेकर पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्वालुओं की भीड़ मंदिरो में जुटी रही. क्षेत्र के मारगोमुंडा, फागो, खमरबाद, करनजो, पट्टाजोरी, नोनियाद, बिरसिंडी, पंदनिया, खरजोरी, महजोरी आदि गांव के काली मंदिरों में पूजा अर्चना विधि […]

काली पूजा : विभिन्न मंदिरो में उमड़ी भीड़ मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न काली मंदिरो में दीपावली पर्व को लेकर पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्वालुओं की भीड़ मंदिरो में जुटी रही. क्षेत्र के मारगोमुंडा, फागो, खमरबाद, करनजो, पट्टाजोरी, नोनियाद, बिरसिंडी, पंदनिया, खरजोरी, महजोरी आदि गांव के काली मंदिरों में पूजा अर्चना विधि विधानपूर्वक की गयी. पूजा को लेकर महिलाएं मंदिरो में माता को दीप अपर्ण किया. वहीं दीपावली को लेकर बाजारों में खिलौना, पटाखा, गणेश-लक्ष्मी मूर्ति, पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड बाजारो में जुटी रही. भीड के कारण कई सड़को में जाम की स्थिति बनी रही. इधर लोग अपने-अपने घरों को विद्युत सज्जा से सजा कर लक्ष्मी पूजा की तैयारी में जुट गये हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें