27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

???????? ??? ??????? ? ?? ???? ?? ?????? ?? ?????

स्कूलाें में दीपावली व छठ पूजा की छुट्टी की घोषणा संवाददाता, देवघरदेवघर के प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन ने दीपावली एवं छठ पूजा की छुट्टी की घोषणा कर दी है. कुछ स्कूल प्रबंधन ने दीपावली से छठ पूजा तक की लगातार छुट्टी दे दी है, तो कुछ स्कूलों के प्रबंधन ने दीपावली की छुट्टी के बाद […]

स्कूलाें में दीपावली व छठ पूजा की छुट्टी की घोषणा संवाददाता, देवघरदेवघर के प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन ने दीपावली एवं छठ पूजा की छुट्टी की घोषणा कर दी है. कुछ स्कूल प्रबंधन ने दीपावली से छठ पूजा तक की लगातार छुट्टी दे दी है, तो कुछ स्कूलों के प्रबंधन ने दीपावली की छुट्टी के बाद स्कूल खोलने की घोषणा कर दी है. पूजा की छुट्टी के हिसाब से बच्चों एवं अभिभावकों ने भी तैयारी पूरी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार, संत फ्रांसिस स्कूल देवघर ने दीपावली की छुट्टी 11 एवं 12 नवंबर को दी है. गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल देवघर ने दीपावली एवं छठ की छुट्टी 10 से 19 नवंबर तक की है. इसके अलावा देवसंघ नेशनल स्कूल ने 9 से 18 नवंबर तक, देवघर सेंट्रल स्कूल ने 10 से 18 नवंबर तक दीपावली एवं छठ पूजा की छुट्टी की घोषणा की है. संत माइकल एंग्लो विद्यालय प्रबंधन ने दीपावली की छुट्टी 11 नवंबर एवं छठ पूजा की छुट्टी 16 से 18 नवंबर तक की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें