23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

??? :: ??????????? ??????? ????????? ??? 60 ????? ????? ???

ओके :: राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 60 छात्र लेंगे भागजिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापननिर्णायक मंडली ने विभिन्न प्रखंड से 60 छात्रों काे किया चयन- तीन एवं चार नवंबर को रांची में होगा राज्यस्तरीय प्रतियाेगिता का आयोजन- दो दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापन फोटो सुभाष की. -संवाददाता, देवघर विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्रालय भारत सरकार […]

ओके :: राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 60 छात्र लेंगे भागजिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापननिर्णायक मंडली ने विभिन्न प्रखंड से 60 छात्रों काे किया चयन- तीन एवं चार नवंबर को रांची में होगा राज्यस्तरीय प्रतियाेगिता का आयोजन- दो दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ समापन फोटो सुभाष की. -संवाददाता, देवघर विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित इन्सपायर अवार्ड स्कीम के तहत आरएल सर्राफ हाइस्कूल देवघर में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार को हुआ. प्रतियोगिता के अंतिम दिन साठ छात्रों का चयन राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ. मुख्य अतिथि आरडीडीइ अच्युतानंद ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी उदय नारायण शर्मा, गर्वेमेंट बीएड कॉलेज देवघर के प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया. इससे पूर्व प्रदर्शनी का उदघाटन आरडीडीइ ने किया. पदाधिकारी द्वय ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले छात्रों की तारीफ करते हुए जीवन में मेहनत कर आगे बढ़ने की सलाह दी. निर्णायक मंडली में देवघर कॉलेज के डॉ नंद किशोर सिंह, डॉ मनोज कुमार, एएस कॉलेज के डॉ गोविंद मंडल, डॉ अनिल कुमार, सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध झा, आरमित्रा प्लस टू स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक सुबोध चंद्र झा, रेड रोज प्लस टू स्कूल के राजेंद्र कुमार झा शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन में नोडल शिक्षक अनिल कुमार ने किया. प्रखंडवार चयनित प्रतिभागीदेवघर प्रखंड : रतन कुमार, काजल प्रिया, रेशमी कुमारी, रवि पंडित, नीतीश कुमार, अमर कुमार, मनीष कुमार वरनवाल, मदन दास, आरती कुमारी, चंदन प्रसाद वर्मा, सनी कुमार, रूपेश कुमार मिश्रा, मयंक कुमार, मनीष कुमार चौरसिया व सत्यानंद कुमार.देवीपुर प्रखंड : राखी कुमारी, चंद्रशेखर मंडल, प्रियतम कुमार मंडल, आरती कुमारी, राहुल कुमार मंडल, अजीत कुमार यादव, शिवम कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, अनिल मंडल, प्रीति कुमारी एवं कुमार गौरव चुने गये हैं.मधुपुर प्रखंड : मणिकांत ठाकुर, महाजनबीन, रिजवान अंसारी, हसनेन राजा, गौतम दास, जय गुरू देव, किशोर कुमार दास, राहुल कुमार दास, रीतेश कुमार मिश्रा, अभय कुमार पासवान, फिजान अली, कंचन बाला, अक्षय कुमार, लक्ष्मी कुमारी व विद्या कुमारी चुनी गयी हैं.मोहनपुर प्रखंड : तन्नू रानी, तन्नू प्रिया, मनीषा कुमारी व सुमन कुमार चुने गये हैं.पालोजोरी प्रखंड : निशा कुमारी चंद्रा, लखी कुमार मंडल, सौरभ कुमार, उमेश चक्रवर्ती व किशोरी मोहली चुनी गयी हैं.करौं : धीरेन कुमार यादव चुने गये हैं.सारठ प्रखंड : सौरभ कुमार झा, मरियम खातून, राजीव कुमार राय, बास्की प्रसाद लाल व तनू कुमारी चुनी गयी हैं.मारगोमुंडा : पूजा कुमारी, गणेश मंडल, सुनील पंडित, सुनीता कुमारी चुनी गयी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें