सर्टिफिकेट केस वाले को भी डीपीएस का लाभ

देवघर: झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड ने एकमुश्त योजना (ओटीएस) के तहत बकाया बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को डीपीएस में छूट दिया है. सहायक विद्युत अभियंता गोपाल प्रसाद ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के ऊपर निलामवाद (सर्टिफिकेट केस) दायर है. बोर्ड के निर्देशानुसार उन्हें भी बकाया डीपीएस पर 75 फीसदी तक की छूट दी […]
देवघर: झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड ने एकमुश्त योजना (ओटीएस) के तहत बकाया बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को डीपीएस में छूट दिया है. सहायक विद्युत अभियंता गोपाल प्रसाद ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के ऊपर निलामवाद (सर्टिफिकेट केस) दायर है.
बोर्ड के निर्देशानुसार उन्हें भी बकाया डीपीएस पर 75 फीसदी तक की छूट दी जायेगी.
छूट का लाभ 31 अक्तूबर तक उपभोक्ता ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि एकमुश्त योजना के तहत गत माह करीब नौ लाख रुपये वसूल किये गये थे. चालू माह में अबतक एक लाख रुपये से ज्यादा की वसूली हुई है. उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा दी गयी सुविधा का लाभ लेकर उपभोक्ता बकाया बिजली बिल से छुटकारा पा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










