Advertisement
सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार घायल
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के समीप बुधवार को दिन के 12 बजे एक मैजिक व बाइक में टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां ऑन डयूटी चिकित्सक ने घायलों […]
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के समीप बुधवार को दिन के 12 बजे एक मैजिक व बाइक में टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां ऑन डयूटी चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में रवींद्र राउत, निशा कुमारी, प्रीति व नन्हा सत्यम(02 वर्ष) शामिल हैं.
घटना के संबंध में रवींद्र ने बताया कि वे अपने बाइक पर परिवार के सदस्यों के साथ आ रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक मैजिक ने उनकी बाइक में जोर से टक्कर मार दी. इस घटना में सभी लोग बाइक से गिर गये, जिसके कारण बच्च सहित सभी लोगों को हाथ-पैर व चेहरे में गंभीर चोट लग गयी.
प्राइवेट मेंबर बिल के तहत रखी बात
देवघर : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने प्राइवेट मेंबर बिल के तहत अंगिका भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल करने की मांग संसद में की है. उन्होंने कहा कि अंगिका भारत की एक प्राचीन और समृद्ध भाषा है.यह विश्व की पुरानी भाषा में से एक है. अंगिका भाषा को अंग,लिपि, कैथी और देवनागरी में लिखा जाता है.
यह अंग प्रदेश की अहम भाषा है. यह भाषा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में अधिकांश बोली जाती है. वहीं बड़े शहर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बंगलुरू के अलावा औद्योगिक इलाके बोकारो, धनबाद,दुर्गापुर, वड़ोदरा, सूरत, रांची, पटना, मालदा, संतालपरगना व जमशेदपुर में भी इसे बोलने वाले लोग काफी संख्या में रह गहे हैं.
2001 सेंसस के अनुसार अंगिका बोलने वालों की संख्या तकरीबन 30 मिलियन है. यह विदेशों जैसे कंबोडिया, वियतनाम, लाओस, मलेशिया में भी बोली जाती है. इसलिए इस भाषा की महत्ता को देखते हुए सरकार इसे आठवीं अनुसूचि में शामिल करे ताकि इस भाषा के बोलने वाले इस पर गर्व महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement