खिड़की का ग्रील उखाड़ कर घर में चोरी

Published at :04 Oct 2013 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
खिड़की का ग्रील उखाड़ कर घर में चोरी

देवघर : नगर थानांतर्गत पंडित बीएन झा पथ मुहल्ले में बुधवार रात को चोरों ने खिड़की का ग्रील उखाड़ कर एक घर से चोरी कर ली. हालांकि चोर गृहस्वामी के घर से कुछ खास नहीं ले जा सका. जानकारी हो कि मुहल्ला निवासी त्रिपुरारी शंकर के घर चोर ग्रील उखाड़ कर प्रवेश किया था. आलमीरा […]

विज्ञापन

देवघर : नगर थानांतर्गत पंडित बीएन झा पथ मुहल्ले में बुधवार रात को चोरों ने खिड़की का ग्रील उखाड़ कर एक घर से चोरी कर ली. हालांकि चोर गृहस्वामी के घर से कुछ खास नहीं ले जा सका. जानकारी हो कि मुहल्ला निवासी त्रिपुरारी शंकर के घर चोर ग्रील उखाड़ कर प्रवेश किया था.

आलमीरा में रखा कपड़ा आदि अन्य सामान लेकर फरार हो गया. सुबह उठने के बाद घर वालों को घटना की जानकारी हुई. फोन कर गृहस्वामी ने मामले की शिकायत थाना प्रभारी से की. थाना प्रभारी बिरजु गंझू के निर्देश पर ओडी पुलिस अधिकारी सशस्त्र बलों के साथ मामले का जायजा लेने घटनास्थल पहुंचे.

गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर कपड़ा आदि अन्य सामान ले गया. इस संबंध में अब तक कोई लिखित शिकायत गृहस्वामी ने थाने में नहीं दी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola