तसवीर है राजीव के फोल्डर में री- नेम प्रतिनिधि, जसीडीह गायत्री परिवार की ओर से रोहिणी के पथलचपटी मैदान में चल रहे प्रज्ञा पुराण कथा पर आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन दर्जनों लोगों ने ने गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली. साथ ही पुंसवन संस्कार, नामकरण, मुंडन, विद्यारंभ संस्कार कराया गया. इधर, महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार के निवास तिवारी की देख-रेख में विधि-विधान से गायत्री महामंत्र तथा महामृत्युंजय महामंत्र से विश्व मानव कल्याण के लिए अग्नि देवता को आहूति दी गयी. साथ ही विद्वानों ने यज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया. इसके अलावा संध्या के समय दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों दीप जलाये गये. गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने में शांतिकुंज के निवास तिवारी, डॉ ओम प्रकाश द्विवेदी, ऋषि कुमार चौहान, मृकुट नारायण रैना और देवघर व रोहिणी गायत्री परिवार के कुलदीप महतो, गणेश उमर, वरूण कुमार, विनोद प्रसाद सिन्हा,अवध किशोर कापरी, दीपचंद्र मिश्रा, सुरेश राउत, मनोज गुप्ता, सुरेश वर्णवाल, शिव प्रसाद साहु, दिनेश गुप्ता, अजीत गुप्ता, मनोज उमर, शोभा देवी, कांति देवी, निर्मला देवी, राजाराम राम साव, बनवारी बाबू, क्रांति देवी, सुनैना वर्णवाल आदि लगे हुए हैं.
गायत्री महायज्ञ में दर्जनों लोगों ने ली दिक्षा
तसवीर है राजीव के फोल्डर में री- नेम प्रतिनिधि, जसीडीह गायत्री परिवार की ओर से रोहिणी के पथलचपटी मैदान में चल रहे प्रज्ञा पुराण कथा पर आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन दर्जनों लोगों ने ने गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली. साथ ही पुंसवन संस्कार, नामकरण, मुंडन, विद्यारंभ संस्कार कराया गया. इधर, महायज्ञ […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement