संवाददाता, देवघर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई देवघर के तत्वावधान में जिलास्तरीय सांगठनिक चुनाव छह मार्च हो मध्य विद्यालय पुराना मीना बाजार में होगा. सांगठनिक चुनाव में जिले के सभी प्रखंडों के कार्यकारिणी सदस्य, संघ के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्य समिति सदस्य चुनाव में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे. संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झा एवं संयुक्त सचिव बिमल किशोर दूबे ने बताया कि संघ का राज्यस्तरीय चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह में होना निश्चित है. प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार सूबे के सभी जिले जहां निर्धारित कार्यकाल तीन वर्ष पूरा हो चुका है. वहां अनिवार्य रूप से चुनाव कराने का आदेश दिया गया है. पदाधिकारी द्वय ने कहा कि जिलास्तरीय चुनाव के बाद संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा.
BREAKING NEWS
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव छह को
संवाददाता, देवघर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई देवघर के तत्वावधान में जिलास्तरीय सांगठनिक चुनाव छह मार्च हो मध्य विद्यालय पुराना मीना बाजार में होगा. सांगठनिक चुनाव में जिले के सभी प्रखंडों के कार्यकारिणी सदस्य, संघ के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्य समिति सदस्य चुनाव में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे. संघ के जिलाध्यक्ष […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement