28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्याम कीर्तन मंडल में हुई निशान पूजा

फोटो संजीव के फोल्डर में -आज निकलेगी निशान शोभा यात्रा-शहर का भ्रमण कर जायेगी खाटू धामसंवाददाता, देवघरकास्टर टाउन स्थित श्रीश्याम कीर्तन मंडल में निशान पूजा का आयोजन किया गया. इसमें मंडल के पुजारी ने बाबा की विशेष पूजा की. इसका शुभारंभ शाम साढ़े सात बजे हुआ. यह रात्रि साढ़े नौ बजे तक चला. मौके पर […]

फोटो संजीव के फोल्डर में -आज निकलेगी निशान शोभा यात्रा-शहर का भ्रमण कर जायेगी खाटू धामसंवाददाता, देवघरकास्टर टाउन स्थित श्रीश्याम कीर्तन मंडल में निशान पूजा का आयोजन किया गया. इसमें मंडल के पुजारी ने बाबा की विशेष पूजा की. इसका शुभारंभ शाम साढ़े सात बजे हुआ. यह रात्रि साढ़े नौ बजे तक चला. मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे. भक्तों से पूरा मंडल परिसर पट गया. जय श्रीश्याम से मंडल सहित आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. इस संबंध में मंडल के मंत्री श्याम सौंथालिया ने बताया कि सोमवार को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जायेगी. यह मंडल से निकल कर बजरंगी चौक, धोबी टोला, आजाद चौक, टावर घड़ी, राय एंड कंपनी होते हुए बैद्यनाथधाम स्टेशन स्थित बजरंगबली मंदिर में निशान रखेंगे. बैद्यनाथधाम स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़ कर आसनसोल जायेगी. वहां से सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस से खाटूधाम के लिए रवाना होंगे. इसे सफल बनाने में अध्यक्ष विनोद सुल्तानिया, प्रेम अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, श्याम जालान, विमल खेतान, जगदीश मुंदड़ा, विनोद परसुरामका, मुरारी सर्राफ, मनोहर लाल सुल्तानियां, गणेश भिवानीवाला, देवी प्रसाद मोदी, राज कुमार ड्रोलिया, गोपाल बजाज, संतोष गुटगुटिया, सचिन सुल्तानियां, संजय बंका आदि दर्जनों लोग जुटे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें