27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अवधेश कुमार प्रमंडलीय अध्यक्ष, रंजीत दुबे संगठन सचिव चुने गये

संवाददाता, देवघरझारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के वार्षिक महाधिवेशन में संताल परगना प्रमंडल के लिए पदाधिकारी चुने गये. प्रमंडलीय अध्यक्ष पद पर जेके उच्च विद्यालय राजमहल क प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार एवं संगठन सचिव के पद पर उच्च विद्यालय घोरमारा के सहायक शिक्षक रंजीत दुबे चुने गये. उपाध्यक्ष पद पर आरएल सर्राफ हाइस्कूल देवघर की सुमिता चक्रवर्ती, […]

संवाददाता, देवघरझारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के वार्षिक महाधिवेशन में संताल परगना प्रमंडल के लिए पदाधिकारी चुने गये. प्रमंडलीय अध्यक्ष पद पर जेके उच्च विद्यालय राजमहल क प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार एवं संगठन सचिव के पद पर उच्च विद्यालय घोरमारा के सहायक शिक्षक रंजीत दुबे चुने गये. उपाध्यक्ष पद पर आरएल सर्राफ हाइस्कूल देवघर की सुमिता चक्रवर्ती, उच्च विद्यालय लुकलुकी गोड्डा के सहायक शिक्षक डॉ वंशीधर मिश्रा, साहिबगंज के सहायक शिक्षक लाउस हांसदा, नेशनल प्लस टू स्कूल दुमका की सहायक शिक्षक करूणा कुमारी व आरमित्रा प्लस टू विद्यालय के सहायक शिक्षक अवध बिहारी राय चुने गये. सचिव पद पर आरमित्रा प्लस टू विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक अरविंद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव के पद पर उच्च विद्यालय तपोवन के सहायक शिक्षक मनोज पासवान, उच्च विद्यालय मालिनी के सहायक शिक्षक सुशील शंकर, साहिबगंज के सहायक शिक्षक मृणाल कांत सिंह, उच्च विद्यालय अमला पाड़ा पाकुड़ के सहायक शिक्षक सुन्नीराम टुडू व प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मोहनपुर के सहायक शिक्षक हेमंत कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष के पद पर प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय नौनीहाट दुमका के सहायक शिक्षक ब्रज किशोर झा चुने गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें