राष्ट्रीय व प्रांतीय नक्शों में रूचि रखने वाले देवघर के लोगों को हिंदी में नाटमो के स्टॉल से झारखंड प्राथमिक विद्यालय मानचित्रवली नामक नये बुक में राज्य के साथ देश के विभिन्न प्रांतों की दशा-दिशा व वातावरण के साथ पर्यटक स्थलों की जानकारी दी. इनके अलावा राज्य के 10 प्रमुख जिलों- देवघर, धनबाद, दुमका, पाकुड़, गिरिडीह, पश्तिम व पूर्वी सिंहभूम, रांची, साहिबगंज व लोहरदग्गा जिलों के डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग मैप उपलब्ध हैं. नाटमो के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अमजद व अनुसंधान सहायक सुधीर दास गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि टूरिस्ट मैप व ढेर सारी जानकारियां यहां उपलब्ध है.
Advertisement
पुस्तक मेले में नाटमो के एटलस की डिमांड
देवघर: पुस्तक मेले में देश के कई बड़े प्रकाशन हाउस ने अपने -अपने स्टॉल सजाये हैं. इनमें देश के जाने-माने सरकारी संस्थान नाटमो (नेशनल एटलस एंड थीमेटिक मैपिंग्स ऑर्गेनाइजेशन) व एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) के स्टॉल को पुस्तक प्रेमियों का अच्छा रिश्पांस मिल रहा है. राष्ट्रीय व प्रांतीय नक्शों में रूचि रखने वाले देवघर के […]
देवघर: पुस्तक मेले में देश के कई बड़े प्रकाशन हाउस ने अपने -अपने स्टॉल सजाये हैं. इनमें देश के जाने-माने सरकारी संस्थान नाटमो (नेशनल एटलस एंड थीमेटिक मैपिंग्स ऑर्गेनाइजेशन) व एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) के स्टॉल को पुस्तक प्रेमियों का अच्छा रिश्पांस मिल रहा है.
एनबीटी के विक्रय प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि लेखक अनिल कुमार की झारखंड की कथा, दुर्गा शंकर शुक्ल द्वारा अनुवादित भारत की राष्ट्रीय संस्कृति, दिलचस्प की जायजा जादू जगत का, डॉ विनिता सिंघल की जीनोम यात्राएं आदि पुस्तक नई है. सांस्कृतिक मंच पर बालकृष्ण विद्यालय की छात्र आकृति सिन्हा, कोमल, रिया, नंदिनी, प्रियांशी, शुभांगी, पूजा तथा विष्णु, मुन्ना व राहुल ने अपनी प्रस्तुति दी. दीनबंधु स्कूल की मनीषा, मौसम, डीएवी के जनता रॉक्स, आकृत्ति सिन्हा, रिया आदि ने एकल व ग्रुप डांस पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement