देवघर: चार जुलाई को रांची में आयोजित योग गुरु बाबा रामदेव को सुनने दो दर्जन से अधिक लोग रांची रवाना हुए. इसमें पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई है. बुधवार शाम साढ़े चार बजे देवघर कॉलेज स्थित देवघर स्टेशन पर जमा हुए. वहां से दुमका-रांची इंटर सिटी से रांची के लिए रवाना हुए.
आरती पाठक, विजया सिंह, शैलजा देवी सहित कई समर्थक निजी गाड़ी से रवाना हुए. विदित हो कि शहर में दो दिनों तक रथ निकाल कर जन जागरण अभियान चलाया गया था.
मौके पर पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक उमाकांत पांडेय, आलोक मिश्र, संजय चक्रवर्ती, शंभु वर्णवाल, अनुज कुमार वर्णवाल, जगदीश कुमार, राजू कुमार, प्रभाकर प्रकाश, मुरारी कुमार, प्रभु की माया, विनय कुमार, सुनीता देवी, बबीता देवी, शांति देवी, खुशबू आदि मौजूद थे.