खैनी दुकानदार से रंगदारी मांगने का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर :नगर थानांतर्गत सब्जी मंडी मीना बाजार स्थित संजय प्रसाद गुप्ता के खैनी दुकान में आकर रंगदारी मांगने का आरोपित बिलासी टाउन शिवपुरी मुहल्ला निवासी अभिषेक मिश्रा उर्फ गोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के पास पूछताछ में गोटू ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है. पुलिस अभिरक्षा में उसे कोर्ट में पेश कराया […]

विज्ञापन

देवघर :नगर थानांतर्गत सब्जी मंडी मीना बाजार स्थित संजय प्रसाद गुप्ता के खैनी दुकान में आकर रंगदारी मांगने का आरोपित बिलासी टाउन शिवपुरी मुहल्ला निवासी अभिषेक मिश्रा उर्फ गोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के पास पूछताछ में गोटू ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है. पुलिस अभिरक्षा में उसे कोर्ट में पेश कराया गया.

विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया. घटना के दिन पुलिस ने इस मामले के एक आरोपित एसबी राय रोड निवासी रोहित केसरी को गिरफ्तार किया था. उक्त रंगदारी का मामला नगर थाने में एएसआइ रामानुज सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें रोहित के अलावा मनी परिहस्त, अभय भारद्वाज, निर्मल कुमार, संजीव ठाकुर उर्फ शिबू, गोटू व विमल बहादुर थापा को आरोपित बनाया गया है.

जिक्र है कि पिस्तौल-गोली का भय दिखाकर खैनी दुकानदार संजय से वे लोग दो हजार रुपये रंगदारी मांगने पहुंचे थे. दुकानदार द्वारा विरोध जताने पर वे लोग मारपीट कर गाली-गलौज व धमकी दे रहे थे. पूछताछ में रोहित ने पुलिस को बताया था कि घटना के दौरान सभी साथ थे. वह मनी के लिए रंगदारी मांगता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola