ट्रेन की चपेट में आकर दो की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2019 1:33 AM
देवघर : जसीडीह से मथुरापुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे दो अलग-अलग जगह से जीआरपी जसीडीह ने दो अज्ञात शव बरामद किया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पहले घटना में पुलिस ने शंकरपुर व मथुरापुर स्टेशन के बीच पोल नंबर 308/18-20 के समीप 22 वर्षीय युवक […]
देवघर : जसीडीह से मथुरापुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे दो अलग-अलग जगह से जीआरपी जसीडीह ने दो अज्ञात शव बरामद किया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पहले घटना में पुलिस ने शंकरपुर व मथुरापुर स्टेशन के बीच पोल नंबर 308/18-20 के समीप 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया.
पुलिस ने बताया कि युवक का शव के पास से पहचान के लिए कुछ भी नहीं मिला है. पुलिस ने संभावना जाहिर की है कि युवक द्वारा आत्महत्या की गयी है. इस घटना को लेकर जीआरपी में यूडी का मामला दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी घटना में शंकरपुर स्टेशन के समीप पोल नंबर 312/ 11-13 के बीच 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है. शव की पहचान के लिए कुछ भी बरामद नहीं किया गया. मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










