देवघर घूमने आये पति ने पत्नी को पहचानने से किया इनकार

Updated at : 06 Jun 2019 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर घूमने आये पति ने पत्नी को पहचानने से किया इनकार

देवघर : बुधवार को पति के साथ देवघर घूमने आयी महिला को 10 दिनों बाद पति ने पहचानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद महिला मामला नगर थाना तक पहुंच गयी. रात्रि 12 बजे तक नगर थानेदार को माथापच्ची करनी पड़ी. बताया जाता है कि इसकी वजह उसका मौसेरा देवर है. गिरिडीह के झरियागादी निवासी […]

विज्ञापन

देवघर : बुधवार को पति के साथ देवघर घूमने आयी महिला को 10 दिनों बाद पति ने पहचानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद महिला मामला नगर थाना तक पहुंच गयी.

रात्रि 12 बजे तक नगर थानेदार को माथापच्ची करनी पड़ी. बताया जाता है कि इसकी वजह उसका मौसेरा देवर है. गिरिडीह के झरियागादी निवासी रूपा देवी ने बताया कि फरवरी माह में कोडरमा जिला के डोमचांच निवासी 35 वर्षीय बसंत कुमार (पिता रामकृष्ण वर्णवाल) से शादी हुई थी. उसके पति छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी करते हैं.

वहां सुखमय जीवन बिता रहे थे. वे लोग 10 दिन पहले देवघर घूमने आये थे. इस दौरान सुरातिलोना सतसंग में अपने मौसेरे देवर सर्वोत्तम वर्णवाल के आवास पर ठहरा. चार जून को वट सावित्री की पूजा देवघर में ही की. इसके बाद पांच जून को अपने पति के साथ छत्तीसगढ़ जाना चाहा. मौसेरा देवर के कहने पर पति बदल गया है.

वह पत्नी मानने से इनकार करते हुए छत्तीसगढ़ जाने से मना कर दिया. मामले को लेकर नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मोसेरे भाई सर्वोत्तम वर्णवाल, रंजन वर्णवाल व उसकी मां को पकड़ कर नगर थाना ले आयी है. इधर पुलिस की ओर से भी एक केस किया गया है. केस के अनुसंधान में पुलिस द्वारा सुरातिलोना जाने पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया. इसकी भी केस किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola